सिरसागंज पुलिस ने तमंचा और चार मोबाइलों के साथ आरोपी को पकड़ा
Gargachary Times
26 October 2026, 19:51
66 views
Firozabad
*फिरोजाबाद।* जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसागंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पैगु अंडरपास के नीचे से रोहित उर्फ हुप्पा पुत्र बबलू कुमार निवासी गिहार कॉलोनी, कस्बा एवं थाना सिरसागंज को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक 12 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना सिरसागंज में मुकदमा संख्या 537/2026 धारा 35(1)/106 बीएनएसएस, 317(5) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज है मुकदमा
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी रोहित उर्फ हुप्पा के खिलाफ वर्ष 2024 में भी थाना सिरसागंज में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसके आपराधिक इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्तमान मामले में भी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कुलवीर सिंह तरार, कांस्टेबल अमित सिंह और कांस्टेबल प्रकाश सिंह शामिल रहे।