Loading...

फिरोजाबाद हादसे में मृतकों की संख्या छह हुई, एक ही परिवार की तीन सगी बहनों और चचेरी बहन को खेत में दफनाया

Gargachary Times 26 October 2026, 19:52 66 views
Firozabad
फिरोजाबाद हादसे में मृतकों की संख्या छह हुई, एक ही परिवार की तीन सगी बहनों और चचेरी बहन को खेत में दफनाया
*फिरोजाबाद।* थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव छटनपुर में टेसू-झांझी की शादी के बाद सड़क किनारे पूजा-अर्चना कर रहे ग्रामीणों को बेकाबू कार से रौंदने की दर्दनाक घटना में मृतकों की संख्या छह हो गई है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पांच मृतकों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। एक ही परिवार की चार बेटियों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। जानकारी के अनुसार, गांव छटनपुर में टेसू-झांझी की शादी की रस्म पूरी करने के बाद ग्रामीण सड़क किनारे पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली नंबर की एक कार बेकाबू होकर ग्रामीणों को रौंदती चली गई। हादसे में आकांक्षा, अंजलि और उनकी चचेरी बहन दीपिका उर्फ बबली की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, गुन्नू ने फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा गांव के हरीश कुमार की भी हादसे में मौत हो गई। घटना में छह लोगों की जान जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। चार बेटियों की एक साथ हुई अंतिम विदाई सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पांच मृतकों के शव गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतकों के घरों पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। चार बेटियों की एक साथ मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया। गांव में हर तरफ चीख-पुकार और गम का माहौल दिखाई दिया।पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से शिशुपाल के खेत में गड्ढा खुदवाया गया। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे आकांक्षा, अंजलि, दीपिका उर्फ बबली और गुन्नू के शवों को दफनाया गया। चारों बहनों की एक साथ अंतिम विदाई के दौरान परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति गमगीन हो गया।पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कारघटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी, सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी, नसीरपुर थाना प्रभारी जसवीर सिंह, शिकोहाबाद थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा और सिरसागंज थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रखी। हादसे के बाद से मृतकों के परिवारों में शोक व्याप्त है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
Follow Samachar24