Loading...

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जिले के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना और रामायण पाठ के आयोजन

Gargachary Times 26 October 2026, 19:53 65 views
Firozabad
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जिले के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना और रामायण पाठ के आयोजन
*फिरोजाबाद।* महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना, अखंड रामायण पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्गा नगर, फिरोजाबाद स्थित कैला देवी मंदिर के निकट *श्री बड़े हनुमान जी मंदिर* में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त शिकोहाबाद स्थित बालाजी मंदिर तथा अकबरपुर स्थित बाबा नीम करौली की जन्मस्थली पर भी संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा अखंड रामायण पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रमों के माध्यम से आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके द्वारा रचित रामायण तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की रचनाएं समाज को सत्य, त्याग, धर्म, मर्यादा और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। श्रद्धालुओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और समरसता बनाए रखने का आह्वान किया गया। इन आयोजनों का उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि के विचारों और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं का प्रचार-प्रसार करना है।
Follow Samachar24