Loading...

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का विरोध, फिरोजाबाद में प्राथमिक शिक्षकों ने पीएम को भेजा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

Gargachary Times 16 September 2025, 21:24 150 views
Firozabad
टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का विरोध, फिरोजाबाद में प्राथमिक शिक्षकों ने पीएम को भेजा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
फिरोजाबाद में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन शुरू किया है। मंगलवार को दोपहर 2 बजे विद्यालयों की छुट्टी के बाद जिले भर के शिक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुए। शिक्षकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। शिक्षक समुदाय का कहना है कि टीईटी की अनिवार्यता को लेकर लंबे समय से असंतोष व्यक्त कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शिक्षक नेताओं का कहना है कि पहले से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना अन्यायपूर्ण है। नियुक्ति के समय आवश्यक योग्यता और प्रशिक्षण की शर्तें पूरी की जा चुकी हैं। ऐसे में फिर से टीईटी की शर्त लगाना उचित नहीं है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ फिरोजाबाद की महानगर अध्यक्ष कल्पना राजौरिया आंदोलन का नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा है कि मांगें न मानी गईं तो वे सामूहिक रूप से कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे। आंदोलनकारी शिक्षकों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेंगे और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे।
Follow Samachar24