अभिषेक-सूर्यवंशी की वर्ल्ड रिकॉर्ड साझेदारी से भारत जीता, सीरीज पर कब्जा
Gargachary Times
27 October 2026, 16:10
72 views
Sports
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग की बदौलत भारत ने तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। भारत ने 199 रन का टारगेट सिर्फ 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज दो मैच बाकी रहते ही जीत ली है।
अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल करियर का चौथा शतक लगाया। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों पर सेंचुरी पूरी कर ली। वैभव ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए। दोनों के बीच 43 बॉल पर 133 रन की साझेदारी हुई। इन दोनों की पार्टनरशिप के दौरान भारत ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े।
भारत ने सिर्फ 5 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए। यह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम शतक है। भारत ने पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। 6 ओवर में भारत ने बिना विकेट खोए 118 रन बना लिए।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए थे।
भारत ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वैभव सूर्यवंशी अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन अभिषेक ने सिर्फ 35 गेंदों ओवरऑल 11वां टी-20 शतक लगा दिया। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।
भारत ने लक्ष्य का पीछा इतनी तेजी से किया कि मुकाबला एकतरफा हो गया। टीम ने 40 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारत को 12.4 ओवर में 191 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कप्तान श्रेयस अय्यर 10 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सैंटनर की फुलटॉस गेंद पर अय्यर ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने डीप मिडविकेट पर कैच पकड़ लिया।