थाना एएचटीयू पुलिस टीम द्वारा जनपद में बालाजी मंदिर से 04 बच्चों को बालभिक्षावृत्ति से कराया मुक्त
Gargachary Times
16 September 2025, 21:25
188 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर( नोडल अधिकारी ) के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना एएचटीयू पुलिस टीम द्वारा बालभिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान के तहत पूर्व मे की गयी रेकी व सुरागरसी पतारसी के आधार पर थाना क्षेत्र शिकोहाबाद में बालाजी मंदिर जनपद फिरोजाबाद में बालभिक्षावृत्ति रोकने हेतु चैकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दोरान बालाजी मंदिर पर कुल 04 बच्चों को बालभिक्षावृत्ति से मुक्त कराते हुए रेस्क्यू की कार्यवाही की गयी । रेस्क्यू किए गए बच्चों को सीडब्ल्यूसी के आदेश के अनुपालन में बाल सुधार गृह में संवासित करवाया गया