Loading...

थाना दक्षिण पुलिस द्वारा मोडीफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखा छोडने वाले/स्टंट करते हुए एक बुलट मोटर साइकिल को सीज

Gargachary Times 16 September 2025, 21:25 165 views
Firozabad
थाना दक्षिण पुलिस द्वारा  मोडीफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखा छोडने वाले/स्टंट करते हुए एक बुलट मोटर साइकिल को सीज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय फिरोजाबाद के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चलाये जा रहे चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन अभियान के दौरान थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा 1.ऐहतशाम पुत्र बली अख्तर को रेलवे रोड़ पर अपनी बुलट मोटर साइकिल UP 83 AH 5189 में मोडिफाइड साइलंसर (तेज पटाका आवाज छोडने वाला) लगाकर स्टंट करते हुए हिरासत में लेकर मोटर साइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर 49,000/- रुपए का जुर्माना / चालान अधिरोपित किया गया है । साथ ही मोटर साइकिल चालक के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24