मलसराय के अनुरुद्ध फौजदार ने बीच रेसलिंग में जीता गोल्ड मेडल, गांव में हुआ भव्य स्वागत
Gargachary Times
28 October 2026, 19:36
3 views
Mathura
गोवर्धन। गोवर्धन क्षेत्र के गांव मलसराय निवासी अनुरुद्ध फौजदार पुत्र सतीश कुमार ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 24 अक्टूबर को उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित बीच रेसलिंग नेशनल प्रतियोगिता में अनुरुद्ध ने गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है। गोल्ड मेडल जीतकर गांव लौटने पर अनुरुद्ध फौजदार का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विनोद चौधरी, अजय पाल, विष्णु, रमेश हवलदार, कैलाश हवलदार, अरुण सिंह, संतोष चौधरी, दीपक चौधरी और मदन प्रधान सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणों ने अनुरुद्ध की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
अनुरुद्ध फौजदार की सफलता के साथ ही अब उनके सामने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर है। आगामी 17 नवंबर को वह अफगानिस्तान में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि अनुरुद्ध अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी शानदार प्रदर्शन कर देश और क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगे।