Loading...

राया-दो बसों की जोरदार भिड़ंत, चार घायल, एक चालक मौके से फरार

Gargachary Times 28 October 2026, 19:37 3 views
Mathura
राया-दो बसों की जोरदार भिड़ंत, चार घायल, एक चालक मौके से फरार
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में बुधवार तड़के बरेली-मथुरा हाईवे पर कोयल फाटक सर्विस रोड कट के समीप दो बसों की भिड़ंत हो गई हादसे में दोनों बसों के चालकों समेत चार लोग घायल हो गए सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जानकारी के अनुसार दो बसे जयपुर से बरेली की ओर जा रही थीं इसी दौरान चालक ने अचानक सर्विस रोड की ओर बस मोड़ दी, जिसके चलते पीछे चल रही बस उससे टकरा गई हादसे में बस चालक कासिम पुत्र सैफल हुसैन निवासी बरेली सहित यात्री नन्हे पुत्र चन्द्रपाल निवासी बदायूं, शौकीन पुत्र बुद्धसहाय निवासी पीलीभीत और धारू सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी राजस्थान घायल हो गए। वहीं, दूसरी बस का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया सूचना पर चौकी प्रभारी इंतजार अली एवं त्रिदेव शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया वही दोनों बसों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया
Follow Samachar24