श्री रामलीला महोत्सव समिति फिरोजाबाद के द्वारा हर वर्ष की भाँति मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य रामबरात निकाली जाएगी
Gargachary Times
16 September 2025, 21:26
129 views
Firozabad
तदर्थ प्रशासनिक श्री रामलीला महोत्सव समिति फिरोजाबाद के द्वारा उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध रामलीला महोत्सव फिरोजाबाद में हर वर्ष भांति मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य रामबारात दिनांक 18 सितम्बर को सायं 7 बजे से राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर छोटे चौराहे , घण्टाघर चौराहे से होती हुई गंज चौराहे से होती हुई डाकखाने चौराहे से होती हुई रामलीला मैदान में पहुँचेंगी , रामजानकी जी का विवाहोत्सव सम्पन्न होगा। राम बारात संयोजक हरेन्द्र यादव व सह संयोजक अंकित तिवारी व सत्यवीर गुप्ता ने बताया कि राम भारत में श्री गणेश महाराज के भव्य डोले के साथ तीन दर्जन से अधिक आकर्षण व भव्य झाँकिया निकाली जाएंगी। इस बार कई सुप्रसिद्ध विख्यात बैड बाजे व काली अखाड़े , वानर सेना , राक्षस सेना के साथ दिव्य व भव्य राम बारात निकाली जाएगी। बारात में ऑपरेशन सिंदूर की की भी भव्य झाँकी निकाली जाएगी, जगह जगह भव्य तोरणद्वार सजाये जाएंगे। जगह जगह बाजारों में पुष्प वर्षा की जाएगी। प्रभु श्रीराम की बारात में जनपद के सभी राम भक्तों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है. राम बारात में मुख्य अतिथि विधायक सदर मनीष असीजा जी , विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती कामिनी राठौर जी , जिलाधिकारी महोदय श्री रमेश रंजन जी , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित जी होंगे। ऐतिहासिक सुप्रसिद्ध मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की रामबारात में परिवार सहित पधार कर प्रभु श्री राम और माता जानकी का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस दौरान प्रबन्ध समिति के सदस्य श्याम सिंह यादव पूर्व डिप्टी मेयर , मेला संयोजक डॉ मयंक भटनागर, पं. मुन्ना लाल शास्त्री, पीके पाराशर , राम नरेश कटारा , हरिओम वर्मा , नीतेश अग्रवाल जैन , डॉ अमित गुप्ता , विजय कुशवाहा ,अनूप झा , प्रदीप शर्मा गुड्डा पहलवान , विमल गुप्ता , आशीष दिवाकर , कृष्ण मोहन चक्रवर्ती , वीनेश शर्मा , राहुल आदि उपस्थित थे।