स्कूली बस और मैक्स की भिड़ंत, बाल-बाल बचे बच्चे, बड़ा हादसा टला
Gargachary Times
29 October 2026, 20:01
43 views
Mathura
राया अमित अग्रवाल
। कस्बे के व्यस्त मथुरा रोड-सादाबाद रोड दोराहे पर गुरुवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही सोफिया स्कूल की बस और मैक्स वाहन के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोफिया स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान दोराहे के समीप अचानक किसी को बचाने के प्रयास में बस और मैक्स वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना पर पहुंची राया पुलिस दोनों वाहनों को चालकों सहित थाने ले गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि बच्चों को लेकर जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई।