Loading...

अहोई अष्टमी की तैयारियां तेज कस्बे से हटवाया अतिक्रमण पुलिस ने किया निरीक्षण

Gargachary Times 29 October 2026, 20:02 71 views
Mathura
अहोई अष्टमी की तैयारियां तेज कस्बे से हटवाया अतिक्रमण पुलिस ने किया निरीक्षण
राधाकुंड (मथुरा)। विश्व प्रसिद्ध राधाकुंड में अहोई अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। 1 और 2 की रात में होने वाले मुख्य स्नान को लेकर आज कस्बे का निरीक्षण किया गया। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में लाखों श्रद्धालु मध्यरात्रि स्नान के लिए पहुंचते हैं। भीड़ को देखते हुए रास्ते में हो रहे अतिक्रमण को हटवाया गया है और दुकानदारों से अनुरोध किया गया है कि कम से कम 2 दिन के लिए अतिक्रमण हटा लें, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अष्टमी पर काफी भीड़ रहती है, इसलिए ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Follow Samachar24