Loading...

मिशन शक्ति फेज-6: महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Gargachary Times 29 October 2026, 20:11 48 views
Firozabad
मिशन शक्ति फेज-6: महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व अधिकारों के प्रति किया जागरूक
*फिरोजाबाद।* उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। अभियान के अंतर्गत गांवों, ब्लॉक स्तर, स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं, शिक्षिकाओं, महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सशक्तीकरण, सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा रैली और संगोष्ठियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर दी जानकारी मिशन शक्ति की पुलिस टीमों ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा, समानता और अधिकारों के विषय में विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही साइबर हिंसा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, नशे के दुष्परिणाम, पारिवारिक विवादों और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त कर सकें। महिला हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी पुलिस टीमों ने महिला सुरक्षा एवं सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग किया जा सकता है।- *1090:* महिला हेल्पलाइन - *1076:* मुख्यमंत्री हेल्पलाइन - *112:* आपातकालीन पुलिस सहायता - *1930:* साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की। मिशन शक्ति फेज-6 के माध्यम से जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।
Follow Samachar24