रामगढ़ पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचों के साथ किया गिरफ्तार
Gargachary Times
29 October 2026, 20:12
43 views
Firozabad
*फिरोजाबाद।* जनपद में अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, एक जिंदा कारतूस और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने सुनील उर्फ सनी पुत्र रामबीर कश्यप निवासी केरावली, थाना करहल, जनपद मैनपुरी तथा अभिषेक पुत्र ताराचन्द्र निवासी छत्तरपुर कॉलोनी, थाना नारखी, जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान सुनील उर्फ सनी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं, अभिषेक के पास से 12 बोर का एक तमंचा और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन मिला।
सुनील के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार, सुनील उर्फ सनी के खिलाफ मैनपुरी के थाना करहल में वर्ष 2021 और 2023 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा उसके विरुद्ध वर्ष 2024 और 2026 के अन्य मामले भी दर्ज बताए गए हैं। वहीं, अभिषेक के खिलाफ थाना रामगढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख किया गया है।
पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी इस कार्रवाई में थाना रामगढ़ के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अचल कुमार, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, रिजर्व आरक्षी राजन कुमार और रिजर्व आरक्षी मोहित कुमार शामिल रहे।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।