Loading...

निपुण भारत मिशन की समीक्षा में डीएम सख्त, लापरवाही पर वेतन रोकने के निर्देश

Gargachary Times 29 October 2026, 20:17 11 views
Firozabad
निपुण भारत मिशन की समीक्षा में डीएम सख्त, लापरवाही पर वेतन रोकने के निर्देश
*फिरोजाबाद।* जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निपुण भारत मिशन एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि शासकीय योजनाओं और शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लापरवाही पाए जाने पर वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। बैठक में परिषदीय विद्यालयों में कराए जा रहे स्कूल सेफ्टी ऑडिट की समीक्षा की गई। जिन विकासखंडों में ऑडिट का कार्य शुरू नहीं हुआ है, वहां संबंधित प्रधानाध्यापकों को चेकलिस्ट उपलब्ध कराकर कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए, ताकि जनपद की रैंकिंग प्रभावित न हो। राष्ट्रीयकृत बैंकों में नए खाते खोले जाने की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए लीड बैंक मैनेजर को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं, निपुण प्लस आकलन में शत-प्रतिशत प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करने को कहा। डायट मेंटर्स द्वारा शत-प्रतिशत सहयोगात्मक पर्यवेक्षण पूरा नहीं किए जाने पर कड़ी चेतावनी देते हुए संबंधितों का इस माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। सभी डायट प्रवक्ताओं को नियमित रूप से दैनिक डायरी तैयार करने के लिए भी कहा गया। यू-डायस प्लस का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश यू-डायस प्लस के कार्यों में असंतोषजनक प्रगति मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्य शीघ्र पूरा कराने और लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा को शिक्षकों के लंबित एरियर का तत्काल निस्तारण करने को कहा गया। पीएम पोषण निरीक्षण का लक्ष्य दो दिन में पूरा करने का अल्टीमेटम सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान पीएम पोषण के तहत विद्यालय निरीक्षण का निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के प्रति अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने दो दिन के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। इसके साथ ही पीएम श्री विद्यालयों में खेल सामग्री खरीदने के लिए जारी धनराशि से निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सामग्री खरीदने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय पुलखड़ीत, एका तथा करहरा के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही गठित समिति को निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन एवं निरीक्षण करने के लिए कहा गया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने और शिक्षा विभाग की योजनाओं की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए।
Follow Samachar24