एग्रीस्टैक डेटा के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण को लेकर 30 अक्टूबर को होगी जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
Gargachary Times
29 October 2026, 20:18
54 views
Firozabad
*फिरोजाबाद।* कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में एग्रीस्टैक डेटा का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण (सैचुरेशन) सुनिश्चित करने और इसके नवाचार आधारित उपयोगों की पहचान करने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स (डीएलटीएफ) का गठन किया गया है। इस संबंध में 30 अक्टूबर 2026 को दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी।कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को हुई प्रगति समीक्षा में दिए गए निर्देशों के क्रम में एग्रीस्टैक डेटा का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण तथा इसके प्रभावी और नवाचार आधारित उपयोगों की पहचान की जानी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन की ओर से भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला स्तरीय टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि वे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के एनेक्सचर-ई में उल्लिखित विषयगत क्षेत्रों तथा शासन के एक अक्टूबर 2026 के निर्देशों के अनुरूप अपने विभाग से संबंधित बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श करें। साथ ही, बैठक में अपने प्रस्तावों के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
बैठक में प्राप्त विषयवार प्रस्तावों को 31 अक्टूबर 2026 तक भारत सरकार के ई-समीक्षा पोर्टल *https://esamiksha.da.gov.in* पर अपलोड कराया जाना है। इसका उद्देश्य एग्रीस्टैक डेटा का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के साथ कृषि क्षेत्र में नवाचार आधारित उपयोगों को बढ़ावा देना है।