Loading...

जिला कारागार में करवा चौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता, 28 महिला बंदियों ने रखा करवा चौथ व्रत

Gargachary Times 29 October 2026, 20:20 29 views
Mathura
जिला कारागार में करवा चौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता, 28 महिला बंदियों ने रखा करवा चौथ व्रत
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा। जिला कारागार मथुरा में करवा चौथ के अवसर पर निरुद्ध महिला बंदियों के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस वर्ष जिला कारागार में निरुद्ध 28 महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। इनमें से 14 महिलाओं के पति भी उसी कारागार में निरुद्ध हैं। व्रत और पूजन की तैयारियों के लिए उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी कपिल देव शर्मा की ओर से सभी व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए साड़ी, मिट्टी के करवे, श्रृंगार सामग्री और पूजन का सामान उपलब्ध कराया गया। करवा चौथ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला बंदियों को त्योहार मनाने का अवसर मिला। जेल प्रशासन की ओर से प्रतियोगिता आयोजित कर महिलाओं के बीच उत्साह का माहौल बनाया गया।
Follow Samachar24