Loading...

छात्रा प्रीती की मौत पर परिजनों का हंगामा, कॉलेज प्रधानाचार्य और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने जताया विरोध

Gargachary Times 29 October 2026, 20:21 37 views
Firozabad
छात्रा प्रीती की मौत पर परिजनों का हंगामा, कॉलेज प्रधानाचार्य और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने जताया विरोध
*फिरोजाबाद।* जेएनएम छात्रा प्रीती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में गुरुवार शाम परिजनों ने सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने विरोध जताया। परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन छात्रा का शव लेकर मैनपुरी रवाना हो गए।मैनपुरी जिले के औंछा थाना क्षेत्र के गांव मदन निवासी प्रीती फिरोजाबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग में जेएनएम की पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार रात उसका शव कॉलेज से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर मिला था। छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। छात्रा के भाई रोहित कठेरिया ने कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र दक्ष और उनके बेटे यश दक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाई ने आरोप लगाया है कि यश दक्ष उसकी बहन को परेशान करता था और उसे धमकी देता था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में छात्रा रात करीब 1:45 बजे कॉलेज की दीवार फांदकर बाहर जाती दिखाई दे रही है। थानाध्यक्ष विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रा का शव गाड़ी में था और उसे पुलिस चौकी के सामने नहीं रखा गया था। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24