Loading...

भरतिया में हिंसक झड़प, पथराव और फायरिंग के मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Gargachary Times 29 October 2026, 20:21 43 views
Mathura
भरतिया में हिंसक झड़प, पथराव और फायरिंग के मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा अवैध तमंचा .315 बोर बरामद, बलदेव पुलिस ने की कार्रवाई मथुरा जनपद की थाना बलदेव पुलिस ने ग्राम भरतिया में हुई हिंसक झड़प, पथराव और फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को थाना बलदेव क्षेत्र के ग्राम भरतिया में हिंसक झड़प, पथराव और फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में दर्ज मुकदमे का आरोपी राजीव पुत्र गोली उर्फ रोहताश वांछित चल रहा था। पटलौनी-भरतिया रोड पर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी राजीव की उम्र करीब 24 वर्ष है। वह वर्तमान में ग्राम भरतिया, थाना बलदेव, जनपद मथुरा का निवासी है, जबकि उसका मूल निवास ग्राम मुर्किया, थाना कागारौल, जनपद आगरा बताया गया है।
Follow Samachar24