Loading...

ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी करने वाले चोर को मथुरा जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gargachary Times 16 September 2025, 21:28 169 views
Mathura
ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी करने वाले चोर को मथुरा जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन प्रभारी यादराम के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस टीम ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त करीम खान है । जो कर्नाटक का रहने वाला है। गिरफ्तार अभियुक्त ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों का सामान मोबाइल फोन चोरी करता था। मथुरा जंक्शन जीआरपी पुलिस ने अभियुक्त को गेट नंबर 3 से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे वीवो कंपनी का चोरी किया हुआ मोबाइल बरामद किया है।
Follow Samachar24