Loading...

लखनऊ में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए मथुरा के जिला पंचायत अध्यक्ष

Gargachary Times 30 October 2026, 20:18 52 views
Mathura
लखनऊ में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए मथुरा के जिला पंचायत अध्यक्ष
मथुरा/लखनऊ। राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के सभागार में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक का शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में मथुरा के जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने विशेष रूप से सहभागिता की। बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए मथुरा के भाजपा संगठन की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, आप सब कमर कस लो। अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखो, हमें तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनानी है। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने जानकारी दी कि इस दो दिवसीय कार्यशाला में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया यह हमारा सौभाग्य है कि हमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन मिल रहा है। हम सब यहां 2027 के महासंग्राम का विजय शंखनाद करने और उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेकर आए हैं। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, विनोद तावड़े, स्मृति ईरानी, जितिन प्रसाद समेत प्रदेशभर से आए पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद और विधायक उपस्थित रहे।
Follow Samachar24