सौंख स्थित प्रदीप पेट्रोल पंप पर मिलावट के आरोप, मचा हड़कंप, जांच की मांग तेज
Gargachary Times
30 October 2026, 20:20
46 views
Mathura
गोवर्धन। मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र के सौंख कस्बा में स्थित प्रदीप पेट्रोल पंप इंडियन ऑयल पेट्रोल और डीजल में मिलावट किए जाने के आरोप सामने आने से हड़कंप मच गया है। पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता को लेकर एक वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूचना मिलने पर सौंख चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, सप्लाई इंस्पेक्टर पवन कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया।
पेट्रोल पंप पर मिलावट के आरोपों के बाद अब क्षेत्रीय लोगों द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि संबंधित तेल कंपनी और विभागीय अधिकारियों को पेट्रोल-डीजल के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच करानी चाहिए, जिससे सच्चाई सामने आ सके।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विभाग द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी? यदि जांच में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? फिलहाल मिलावट के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।