Loading...

CIRG में मनाया जाएगा पीएम-किसान उत्सव दिवस, किसानों को मिलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’ का वैज्ञानिक मंत्र

Gargachary Times 30 October 2026, 20:27 50 views
Mathura
CIRG में मनाया जाएगा पीएम-किसान उत्सव दिवस, किसानों को मिलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’ का वैज्ञानिक मंत्र
फरह। पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के वितरण के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG), मखदूम, फरह, मथुरा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दिनांक 30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस पीएम-किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24वीं किस्त जारी करने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। संस्थान परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय तथा राज्य मंत्री शिक्षा मंत्रालय जयंत चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। कार्यक्रम में करीब 1000 किसानों और आगंतुकों के शामिल होने की उम्मीद है। मृदा स्वास्थ्य पर होगा फोकस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘खेत बचाओ अभियान’ रहेगा। इस दौरान CIRG के वैज्ञानिक किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, मृदा की उर्वरता बनाए रखने और सतत कृषि पद्धतियों के बारे में वैज्ञानिक मार्गदर्शन देंगे। वैज्ञानिक भूमि एवं मृदा संसाधनों के संरक्षण, कृषि उत्पादन की स्थिरता तथा पर्यावरण के अनुकूल खेती के महत्व पर विस्तृत जानकारी देंगे। संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य वैज्ञानिक अनुसंधान और नई तकनीकों को सीधे किसानों तक पहुंचाना है, ताकि कृषि और पशुपालन आधारित आजीविका को मजबूत किया जा सके। साथ ही प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति किसानों को जागरूक करना भी मुख्य लक्ष्य है। यह कार्यक्रम किसानों को केंद्र सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और वैज्ञानिकों के साथ सीधे संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा, जहां किसान अपनी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त कर सकेंगे।
Follow Samachar24