Loading...

उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने बृजकिशोर राय और शेरपाल सिंह, SSP ने कंधों पर लगाए स्टार

Gargachary Times 30 October 2026, 20:28 48 views
Firozabad
उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने बृजकिशोर राय और शेरपाल सिंह, SSP ने कंधों पर लगाए स्टार
*फिरोजाबाद।* जनपद में तैनात दो उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शुक्रवार को उनके कंधों पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नए पद के दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने वाले पुलिसकर्मियों में बृजकिशोर राय, जो वर्तमान में वीआईपी सेल में तैनात हैं तथा शेरपाल सिंह, जो थाना रामगढ़ में तैनात हैं, शामिल हैं।इस अवसर पर एसएसपी आदित्य लांग्हे ने कहा कि पदोन्नति किसी भी पुलिसकर्मी के सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि होती है। यह उनके अनुभव, कार्यक्षमता एवं विभाग के प्रति समर्पण का परिचायक है। पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं, इसलिए दोनों अधिकारी नए पद के दायित्वों का पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करें।उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों निरीक्षक अपने कार्यों से पुलिस विभाग की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को और अधिक मजबूत करेंगे। इस दौरान पदोन्नत हुए दोनों निरीक्षकों ने एसएसपी के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Follow Samachar24