भूमाफियाओं के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्यवाही, करोड़ों की जमीन को कराया कब्जा मुक्त
Gargachary Times
16 September 2025, 21:29
181 views
Mathura
मथुरा जनपद के जमुना पार क्षेत्र में पनप रहे भूमाफियाओं के खिलाफ अब नगर निगम का एक्शन शुरू हो गया है ।
मथुरा वृंदावन नगर निगम ने जमुनापार में मंगलवार को भूमाफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही करते हुए करोड़ों की सरकारी जमीन को भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया है ।
जमुना पार के सोनई टप्पा, इलाके मैं आनंदपुरम, श्रीजी कुंज कॉलोनी के पास नगर निगम की जमीन है। बताया जा रहा है इस सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा कर रखा था और नगर निगम के लगे बोर्डो को माफियाओं ने उखाड़ दिया । जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने मथुरा वृंदावन नगर निगम में की और नगर ने संज्ञान लेते हुए अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को टीम के साथ भेजा और जमीन को कब्जा मुक्त कराकर नगर निगम के बोर्ड दोबारा लगाए।
भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन करीब तीन बीघा है ।जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है।
सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों में भाजपा के नेता भी शामिल बताए जा रहे हैं ।
जो जमीन पर धीरे-धीरे प्लाटिंग करने की फिराक में थे। इस कार्यवाही से भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है । नगर निगम ने सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त करने के लिए आगे भी कार्यवाही का आश्वासन दिया।