Loading...

जीएलए यूनिवर्सिटी की छात्रा की हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Gargachary Times 17 September 2025, 21:07 1094 views
Mathura
जीएलए यूनिवर्सिटी की छात्रा की हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मथुरा जनपद में हाईवे पर स्थित जीएलए विश्वविद्यालय की एक छात्रा की हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बीटेक की 19 वर्षीय छात्रा हाथरस जिले के सहपऊ थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और बीटेक के पांचवें सेमेस्टर में पढ़ रही थी। जानकारी के अनुसार, बुधवार को कक्षाओं से लौटने के बाद छात्रा ने हॉस्टल के कमरे (नंबर-3) को अंदर से बंद कर लिया। कुछ ही देर बाद कमरे से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। बगल के कमरे में रह रही छात्रा के चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक छात्रा गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सीओ सदर, तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत की सूचना मिलते ही वहां पहुंचे परिजनों ने हॉस्टल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया। पूरे प्रकरण में पुलिस ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।
Follow Samachar24