गोवर्धन में किसानों का हल्ला बोल दो नवंबर से लालपुर पर अनिश्चितकालीन धरना, पेंशन और नहरों की सफाई को लेकर CPI का ऐलान
Gargachary Times
31 October 2026, 19:34
74 views
Mathura
गोवर्धन से किसानों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय महिला फेडरेशन के बैनर तले किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसान पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग और विधवा पेंशन के साथ-साथ आगरा कैनाल की माइनरों की सफाई को लेकर 2 नवंबर, दिन सोमवार को अनिश्चितकालीन धरना देने जा रहे हैं जिसमें अन्य मांगे किसान पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन और विधवा पेंशन तुरंत चालू की जाए। आगरा कैनाल से निकली रसूलपुर माइनर, लालपुर माइनर और अन्य छोटी नहरों की खुदाई और सफाई नहीं हुई है, जिससे खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा। सबसे बड़ी मांग - ललपुर माइनर जो नहर से निकलकर आरिंग रजवाहा तक जाती है, उसका पक्का निर्माण किया जाए। किसानों के घरों के पास बनी पुलियों की हालत जर्जर है। कहीं ढोल पड़े हैं, कहीं लकड़ियों के सहारे पुल बनी है, जिससे हादसे का डर बना रहता है। महिला नेत्री कामरेड राधा चौधरी ने कहा, "लगातार हमारा अनिश्चितकालीन धरना लालपुर पर रहे किसानों का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो ये धरना आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने गोवर्धन के सभी किसान, मजदूर और महिलाओं से अपील की है कि 2 नवंबर सोमवार सुबह 11 बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में लालपुर पहुंचकर इस धरने को सफल बनाएं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या संज्ञान लेता है