Loading...

एडीएम पंकज वर्मा की अध्यक्षता में हुई भारतीय किसान यूनियन भानू की बैठक

Gargachary Times 17 September 2025, 21:14 30 views
Mathura
एडीएम पंकज वर्मा की अध्यक्षता में हुई भारतीय किसान यूनियन भानू की बैठक
किसानों की समस्याओं को लेकर मथुरा जनपद में भारतीय किसान यूनियन भानु का तीन दिन से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा था। जिसको लेकर प्रशासन ने मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन भानू के नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की । एडीएम डॉ पंकज वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसान नेताओं और अधिकारियों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान किसान नेताओं ने अपनी सभी समस्याएं एडीएम के सामने रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेतों में सिंचाई के लिए बिजली ठीक से नहीं मिलती है। और आवारा पशुओं से किसानों के खेतों में लगातार नुकसान हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की तमाम सड़क खराब पड़ी है। नहर नालों की सफाई नहीं कराई गई किसानों को समय पर डीएपी खाद नहीं मिल रहा है। ऐसी कई समस्याएं उन्होंने एडीएम को बताई । वहीं एडीएम डॉ पंकज वर्मा ने किसानों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
Follow Samachar24