फिरोजाबाद पुलिस के पांच कर्मी सेवानिवृत्त, एएसपी अनुज चौधरी ने स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुआ विदाई समारोह,
Gargachary Times
31 October 2026, 20:11
86 views
Firozabad
फिरोजाबाद। जनपद फिरोजाबाद पुलिस विभाग में तैनात पांच पुलिसकर्मी शनिवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने के बाद पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित सभागार में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक अनुज चौधरी ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिह्न, उपहार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस विभाग में सेवाकाल के दौरान उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की। साथ ही विभाग को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।
एएसपी ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में उनकी सेवाएं और योगदान हमेशा याद रखे जाएंगे।
ये पांच पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त
निरीक्षक प्रमोद कुमार पवार – अधिवर्षता आयु पूर्ण।
निरीक्षक लक्ष्मण सिंह – अधिवर्षता आयु पूर्ण।
निरीक्षक लेखा अजय कुमार शर्मा – ऐच्छिक सेवानिवृत्ति।
उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार – अधिवर्षता आयु पूर्ण।* उपनिरीक्षक जयवीर सिंह – ऐच्छिक सेवानिवृत्ति।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।