पत्थर फेंकने की आवाज सुनकर बाहर आई महिला में मारी गोली, मौत
Gargachary Times
17 September 2025, 21:15
324 views
Mathura
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव हथोड़ा की नगरिया में बीतीरात अज्ञात लोगों ने एक महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचानक चली गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए और देखा तो महिला अपने ही घर के दरवाजे पर लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे दिनेश के घर पर किसी ने पत्थर फेंका। आवाज सुनकर दिनेश की पत्नी पूजा दरवाजे पर देखने के लिए बाहर निकली। लेकिन वहां कोई नजर नहीं आया जैसे ही वह घर के अंदर जाने लगी। तभी पीछे से किसी ने गोली मार दी। गोली पूजा की जांघ में लगी जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी गोली लगने के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर दौड़ पड़े। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर घायल पूजा को उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर दहशत और सनसनी का माहौल बना हुआ है।