Loading...

चोरी के छह मोबाइलों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, रसूलपुर पुलिस ने भारत टाकीज के पास से पकड़ा

Gargachary Times 1 November 2026, 19:36 49 views
Firozabad
चोरी के छह मोबाइलों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, रसूलपुर पुलिस ने भारत टाकीज के पास से पकड़ा
*फिरोजाबाद।* थाना रसूलपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें तीन मोबाइल थाना रसूलपुर में दर्ज चोरी के तीन मुकदमों से संबंधित हैं, जबकि तीन मोबाइल अन्य स्थानों से चोरी किए गए बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार, 1 नवंबर को थाना रसूलपुर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भारत टाकीज के सामने बिजलीघर के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वारिस पुत्र गयासुद्दीन सिद्दीकी, अयान पुत्र मोहम्मद आसिफ पठान, अरमान उर्फ पंजी पुत्र गुड्डू तशलीम, सोमिल पुत्र मुबारिक और फैशल पुत्र अब्दुल हमीद कुरैशी के रूप में हुई है। सभी आरोपी थाना रामगढ़ क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना रसूलपुर में पहले से चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर इन मुकदमों में संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं। वहीं, अन्य स्थानों से चोरी किए गए तीन मोबाइलों की बरामदगी के संबंध में थाना रसूलपुर में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी अरमान उर्फ पंजी के खिलाफ थाना रामगढ़ में आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, निशांत कुमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Follow Samachar24