धनगर समाज को जाति प्रमाण पत्र न मिलने पर आक्रोश, गढ़ शेखुपुर और भोंडेला-नंदपुर में हुई पंचायत
Gargachary Times
1 November 2026, 19:39
44 views
Firozabad
फिरोजावाद /टूंडला, धनगर महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से धनगर समाज की पंचायत ग्राम पंचायत गढ़ शेखुपुर और भोंडेला-नंदपुर में आयोजित की गई। पंचायत में मुख्य अतिथि प्रांतीय धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मानवाधिकार सर्वेक्षण फिरोजाबाद के अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश सरकार ने धनगर समाज के अनुसूचित जाति के जाति प्रमाण पत्र जारी करने के शासनादेश तो जारी कर दिए हैं, लेकिन तहसीलों में प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में प्रमाण पत्र बने होने और पूर्वजों के प्रमाण पत्र उपलब्ध होने के बावजूद लोगों को जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहे हैं। इससे समाज में नाराजगी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि धनगर समाज को उसके अधिकारों से वंचित न रखा जाए और जल्द प्रमाण पत्र जारी किए जाएं।पंचायत में निर्णय लिया गया कि समाज के लोग एकजुट होकर अपने अधिकारों की मांग करें। साथ ही राजनीतिक दलों के धनगर समाज से जुड़े जनप्रतिनिधियों से संघर्ष में सहयोग करने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि जो राजनीतिक दल समाज की मांगों का समर्थन करेगा, समाज भी उसका सहयोग करेगा।पंचायत में गरीब बच्चों को शिक्षित बनाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही मृत्यु भोज, बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज प्रथा, नशाखोरी और जुआ जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।
इस दौरान लक्ष्मण सिंह धनगर, भोला सिंह धनगर, हरिकिशन नगर, चरण सिंह धनगर, लक्ष्मी धनगर, हैप्पी धनगर, आर्यन धनगर, उदल सिंह धनगर, विनोद परी धनगर, डॉ. प्रेमदत्त धनगर, अनिल धनगर, श्रीकृष्ण धनगर, दीवान सिंह धनगर, श्याम सिंह धनगर, नीति धनगर, अजय देव धनगर, कुलदीप धनगर, मणिकंदन धनगर, पीयूष धनगर, सत्यम धनगर, अजय धनगर, मनोहर धनगर, कृष्णकांत धनगर, चंद्रशेखर धनगर, पूरन सिंह धनगर और सोनवीर सिंह धनगर सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।