देश विदेश से लाखों की तादाद मे दम्पत्ति पहुंचे राधाकुण्ड, संतान प्राप्ति हेतु लाखों युगलों ने राधाकुंड में लगाई डुबकी
Gargachary Times
2 November 2026, 20:04
66 views
Mathura
राधाकुंड।पावन अहोई अष्टमी पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं, नव विवाहित युगलों तथा महिलाओं द्वारा विश्व प्रसिद्ध अहोई अष्टमी मेला में राधाकुंड में आस्था की डुबकी लगाई गई। राधाकुंड के संगम पर श्रद्धा, भक्ति, परंपरा एवं विश्वास का दिखा अद्भुत संगम। जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार जी ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए राधाकुंड पर श्रद्धालुओं द्वारा किए जा रहे स्नान व्यवस्था का जायजा लिया। राधाकुंड को जोड़ने वाले मार्गों, गलियों तथा सड़कों का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों को निरंतर चलायमान रखने के निर्देश दिए गए। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अपील की गई, जिससे अन्य लोगों को भी स्नान का अवसर मिल सके। संतान प्राप्ति की कामना को लेकर आए हुए श्रद्धालु सांय 4:00 बजे से ही राधा कुंड श्याम कुंड की सीढ़ियों पर लाइन लगाकर बैठ गए हजारों लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ राधा रानी के नाम जप भजन कीर्तन में खो गई रंग बिरंगी दिव्य और भव्य रोशनियों के बीच घाटों पर बैठी हुई लोगों की भीड़ का आकर्षक नजारा देखते हुए बन रहा था। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरा की मदद से सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की निगरानी की जा रही थी जहां मौजूद डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार द्वारा एक-एक पल की मॉनिटरिंग की जा रही थी श्रद्धालुओं को स्नान से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे थे साथी पुलिस कर्मियों को भी श्रद्धालुओं के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार करने का संदेश लाउडस्पीकर के द्वारा दिया जा रहा था। रात्रि के 12:00 बजाते ही लाखों श्रद्धालु राधा कुंड में स्नान के लिए उमड़ पड़े भक्ति और आस्था में डूबे हुए युगल दंपतियों ने संतान प्राप्ति के लिए राधा रानी को पैंथे का फल अर्पित कर संतान कामना की मनोकामना के साथ डुबकी लगाई