Loading...

अवर अभियंताओं के कारण धूमिल हो रही है एलडीए की कार्यशैली, क्यों नहीं होती कार्यवाही...?

Gargachary Times 18 July 2025, 21:02 48 views
Lucknow
अवर अभियंताओं के कारण धूमिल हो रही है एलडीए की कार्यशैली, क्यों नहीं होती कार्यवाही...?
राजधानी लखनऊ में एलडीए के जोन एक और छह में अवैध निर्माण को बढ़ावा देने वाले एलडीए के अवर अभियंता एस.के दीक्षित की कार्यशैली पर सिर्फ सवाल ही नहीं उठाता, बल्कि उनकी कमाई का कोई अंदाज़ा भी नहीं लगाया जा सकता। उनके रिटायरमेंट की तिथि भी समीप आ रही है और इसलिए एलडीए खामोश है और वहीं अवर अभियंता एस.के दीक्षित भी खामोशी से अपना समय काट रहे हैं, ऐसा भी है कि वे इस जुगाड़ में लगे हैं कि रिटायरमेंट से पहले कोई जोन मिल जाए। रिटायरमेंट से पहले, थोड़ी और कमाई के बारे में सोच ही रहे होंगे और जांच के कोई आसार नहीं दिख रहे एलडीए द्वारा। जोन 1 और 6 में खुर्रम और सुरेंद्र वर्मा जैसे बिल्डर अपना वर्चस्व कायम रखे हैं और एलडीए इनके आगे कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहा, क्या वजह हो सकती है?, सील भवनों पर कार्य जारी है और एलडीए नए योजनों पर ध्यान दें रहा है। क्या अपने विभाग की दीमक को हटाना नहीं चाहता एलडीए?, भ्रष्टाचार से लिप्त अवर अभियंताओं पर एलडीए मेहरबान क्यों...? अवैध निर्माणकर्ताओं के मददगार एवं बहुत बड़े सहयोगी थे एस के दीक्षित और आज जोन 1 में इन्हीं की कार्यशैली पर चल रहे हैं बहाल हुए विपिन बिहारी राय। वहीं बात करें बाकी जोनों की, तो अवर अभियंताओं की कार्यशैली पर आज भी सवाल उठते हैं और एलडीए खामोश है। यदि उच्च अधिकारियों तक शिकायत पहुंचती है, तो देखते हैं जैसे शब्द से ही टाल दिया जाता है। पर क्या अवर अभियंताओं द्वारा अवैध निर्माण को बढ़ावा देने पर एलडीए कार्यवाही नहीं करेगा....? वैसे तो पूरी राजधानी में अवैध निर्माण का बोलबाला है। पर अगर बात करें जोन 1 की, तो आज भी अवैध निर्माण का ज़कीरा है जोन 1 में। एस.के दीक्षित से पनाह पाया और आज अवर अभियंता विपिन राय सहयोगी बने हुए हैं अवैध निर्माणकर्ताओं के। क्या ऐसे भ्रष्ट अवर अभियंताओं पर एलडीए खामोश रहेगा....?
Follow Samachar24