"स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" के सुक्त वाक्य पर आधारित सेवा परवाडा का शुभारंभ
Gargachary Times
17 September 2025, 21:18
45 views
Firozabad
‘स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार‘‘ के सूक्त वाक्य पर आधारित सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सदर विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर किया, यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, इस दौरान चिकित्सा विभाग के विभिन्न विषयों पर आधारित स्टॉलों के साथ-साथ अन्य विभागों के भी स्टॉल लगाए गए, खासकर सूचना विभाग द्वारा प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म से लेकर उनके कार्य और योगदान को प्रदर्शित करती हुई, प्रदर्शनी आम नागरिकों के साथ-साथ विशिष्ट व्यक्तियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बिंदु रहीं, इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम ‘‘स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार‘‘ का लाइव प्रसारण भी देखा गया, इस दौरान माननीय विधायक के कर कमल के द्वारा टी0बी0 मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की गई, जिसमें रीना, काजल, प्रीति, प्रतिज्ञा शामिल थी, जबकि अंजलि, रचना देवी, सरोज देवी को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, जबकि पांच आंगनबाड़ी बहनों को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए जिसमें गुड़िया, आरती, प्रीति, विनीता, राशि प्रमुख रहें, इस अवसर पर बोलते हुए सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि आज जरूरी है कि हम महिलाओं को सशक्त बनाएं, उनके सशक्तिकरण के लिए जरूरी है कि उनका शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य होना, हमारी सरकार ने माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह प्रयास किया है कि महिलाओं को न केवल सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए, अपितु स्वास्थ्य की दृष्टि से उनकी बेहतरी के लिए उपाय किया जाए, क्योंकि एक मां का स्वस्थ्य होना उनके बच्चों के स्वस्थ्य होने से जुड़ा है, जो आगे चलकर देश के भविष्य की नींव तैयार करेगा, इसलिए आज हमारी सरकार महिलाओं के शारीरिक और मानसिक और आर्थिक सशक्तिकरण की चिंता कर रही है, आने वाली पीढ़ियां इस योगदान को हमेशा याद रखेंगी।
इस अवसर पर सदर विधायक द्वारा ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘‘ की उपस्थित नागरिकों को शपथ भी दिलाई गई साथ ही साथ सदर विधायक द्वारा चिकित्सालय के प्रांगण में पौध रोपण भी किया गया, इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामबदन राम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नवीन जैन, डॉ पूनम अग्रवाल व प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज आदि संबंधित उपस्थित रहे।