Loading...

फरिहा पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल किया बरामद, आरोपी मोहित गिरफ्तार

Gargachary Times 2 November 2026, 20:17 73 views
Firozabad
फरिहा पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल किया बरामद, आरोपी मोहित गिरफ्तार
फिरोजाबाद। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरिहा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में थाना फरिहा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने थाना फरिहा में दर्ज मुकदमा संख्या 214/25, धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 से संबंधित किशोरी को सकुशल बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने मोहित पुत्र बृजेश निवासी दादूपुर, थाना मटसेना, फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक कान्त कटारिया, कांस्टेबल प्रभाष कुमार और महिला कांस्टेबल नीतू शामिल रहीं।
Follow Samachar24