दक्षिण पुलिस टीम द्वारा विजयकांत को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
17 September 2025, 21:19
144 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त विजयकांत पुत्र राजकपूर निवासी महावीर नगर गली न0 01 थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद को रेलवे लाइन के किनारे मुरलीनगर थाना दक्षिण से 01 अदद तमंचा 12 बोर व 01 जिंदा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना दक्षिण पर मु0अ0सं0 1036/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवही की जा रही है