Loading...

संभव जनसुनवाई में भूतेश्वर जोन में छह और वृंदावन में मिली एक शिकायत, एक शिकायत का मौके पर किया निस्तारण

Gargachary Times 3 November 2026, 20:12 35 views
Mathura
संभव जनसुनवाई में भूतेश्वर जोन में छह और वृंदावन में मिली एक शिकायत, एक शिकायत का मौके पर किया निस्तारण
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा। अधिकारियों को समय सीमा में शिकायतें दूर करने के निर्देश मथुरा। नगर विकास मंत्री की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली ‘संभव’ संतुष्टि एवं समृद्धि जनसुनवाई के तहत मंगलवार को नगर निगम के विभिन्न जोन कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में महाप्रबंधक जलकल मोहम्मद अनवर ख्वाजा एवं अधिशासी अभियंता निर्माण अमरेंद्र गौतम ने लोगों की शिकायतें सुनीं। वहीं वृंदावन जोन में सहायक अभियंता जलकल अनूप सूद और क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी महेश चंद्र ने जनसुनवाई की। सिटी जोन के जनरल गंज कार्यालय में अवर अभियंता जलकल अजय कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान भूतेश्वर जोन में कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें निर्माण संबंधी एक, सफाई संबंधी चार और अतिक्रमण से संबंधित एक शिकायत शामिल रही। इनमें से सफाई से संबंधित एक शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। वहीं वृंदावन जोन में टैक्स विभाग से संबंधित एक शिकायत प्राप्त हुई। अधिकारियों ने सभी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके।
Follow Samachar24