Loading...

थाना उत्तर पुलिस द्वारा गैंगस्टर के वांछित अभियुक्त आशीष को चैकिंग के दौरान किया गिरफ्तार

Gargachary Times 17 September 2025, 21:19 275 views
Firozabad
थाना उत्तर पुलिस द्वारा गैंगस्टर के वांछित अभियुक्त आशीष को चैकिंग के दौरान किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा संगीन / लगातार अपराध कारित करने वाले अपराधियों के विरूद्ध जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 357/2025धारा-2/3 गैगस्टर एक्ट थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद में वाँछित गैंगस्टर अभियुक्त आशीष पुत्र सतीश मूल निवासी लखोवा थाना फरिहा जनपद फिरोजाबाद हाल निवासी गंगा नगर थाना उत्तर फिरोजाबाद उम्र करीब 21 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर सनक सिह के भट्टे की खाली पडी जमीन के पास से दिनांक 17.09.2025 को मय एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है । बरामद अवैध तमंचा के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 544/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।
Follow Samachar24