Loading...

विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस कार्यक्रम का किया आयोजन

Gargachary Times 17 September 2025, 21:21 201 views
Firozabad
विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस कार्यक्रम का किया आयोजन
विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन ंकिया गया। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कृषकों को बताया गया कि आगामी रबी सीजन में तिलहनी फसलों में तोरिया की मिनीकिट ई-लॉटरी के माध्यम से कृषकों को वितरित कृषि विभाग की बेवसाइड https://agridarshan2.0.up.gov.in पर आवेदन कर सकते है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत 21 वी किस्त की धनराशि किसानों के बैंक खाते में तभी भेजी जाएगी जब वह फार्मर रजिस्ट्री करा लेंगे। पी0एम0 किसान सम्मान निधि योजना हेतु एक कृषक परिवार में एक ही व्यक्ति पात्र है। एक ही कृषक परिवार में यदि पति-पत्नी दोनो योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हो उनमें से एक व्यक्ति को अपनी सम्मान निधि बन्द कराकर प्राप्त किस्तों को जमा कराना होगा। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान द्वारा कृषकों बताया गया कि राजकीय बीज गोदामों पर उपलब्ध चना, मटर, एवं मसूर बीजों की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गयी तथा उर्वरकों का प्रयोग संतुलित मात्रा में करने की कृषकों को सलाह दी गयी। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बताया गया की फसल बीमा योजनातर्गत बीमा से आच्छादित जोखिम ग्राम पंचायत स्तर पर 01-असफल बुआई की स्थिति में, 02-फसलीय अवधि में प्राकृतिक आपदा के नुकसान की स्थिति में एवं 03-फसल कटाई के आधार पर प्राप्त वास्तविक उपज में गारन्टीड/थ्रेशोल्ड उपज की तुलना में कमी होने की स्थिति में व व्यक्तिगत आधार पर 01-स्थानीय आपदा-खडी फसलों को ओलावृष्टि, जलभराव, भूस्खलन, बादल फटना, आकाशीय बिजली से उत्पन्न आग के कारण क्षति की स्थिति। सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, रवीन्द्र कुमार द्वारा कृषकों को लघु सिंचाई विभाग द्वारा संचालित योजना के बारे मे बताया गया। उन्होने बताया कि वर्तमान में विकास खण्ड एका जसराना एवं मदनपुर में उथले नलकूप योजना, मध्यम गहरे नलकूप, गहरे नलकूप योजना संचालित है। साथ ही वर्षा जल संरक्षण के लिए रूफ-टॉप वाटर हार्वेस्ंिटग सिस्टम के विषय में जानकारी दी।, भूमि संरक्षण अधिकारी चतुर्थ, शैलेन्द्र कुमार द्वारा कृषकों को खेत तालाव योजना, किसान समृद्वि योजना एवं रेन फेड एरिया डवलपमेन्ट (आर0ए0डी) योजना के विषय में कृषकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। प्रभारी के0वी0के0 श्री ओमकार यादव के द्वारा कृषकों को मृदा स्वास्थ्य सुधार मृदा परीक्षण, ग्र्रीष्म में गहरी जुताई के फायदे एवं जल संरक्षण के विषय में व्यक्तिगत रूप से किसानों से तकनीकी चर्चा की साथ ही वर्षा में सब्जिया मेड़ो पर रोपाई करने की सलाह दी। जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक, सुरेश करीरा द्वारा कृषकों को के0सी0सी0 के विषय में विस्तृत रूप से बताया गया कि समस्त कृषकों को के0सी0सी0 बैंक से कराना चाहिए क्योकि इसमें कम व्याज दर पर लोन कृषि की क्रिया-कलापों के लिए उपलब्ध होता है। किसान समाधान दिवस में जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी चतुर्थ, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, मत्स्य निरीक्षक, सहायक अभियन्ता सिंचाई, सहायक अभियन्ता नलकूप,, जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक, उप महाप्रबन्धक सहकारी बैंक, प्रतिनिधि एच0डी0एफ0सी0 अर्गो, सचिव मण्डी परिषद, प्रतिनिधि सहायक पी0सी0एफ0, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), उद्यान निरीक्षक, प्रभारी के0वी0के0 आदि उपस्थिति रहे। साथ ही प्रगतिशील कृषक श्री सुरेन्द्र सिंह यादव, श्री विष्णुदत्त शर्मा, श्री उपेन्द्र कुमार, शीलेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, तेज सिंह, बाबूराम सहित जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के कृषकों ने किसान समाधान दिवस में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अन्त में उप कृषि निदेशक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
Follow Samachar24