Loading...

महिला बैंक कर्मी से लूट की वारदात को अंजाम देने वाली घटना का पुलिस ने किया खुलासा

Gargachary Times 17 September 2025, 21:21 139 views
Mathura
महिला बैंक कर्मी से लूट की वारदात को अंजाम देने वाली घटना का पुलिस ने किया खुलासा
थाना गोवर्धन के अंतर्गत हाल ही मेँ कुछ दिन पहले महिला बैंक कर्मी अपनी स्कूटी से मथुरा जा रही थी की अडीग के पास स्तिथ एक गौशाला पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था जिसमे पीड़िता द्वारा थाना गोवर्धन मेँ अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुक़ददमा दर्ज किया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले मेँ थाना गोवर्धन व स्वाट टीम को घटना को जल्द खुलासे के लिये लगाया गया था उसी क्रम मेँ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अडींग भवनपुरा रोड से लूट करने वाले दो शातिर दीपक व मनीश निवासी नगला रति मागोर्रा को गिरफ्तार किया जिनके पास से लूट की नगदी इरिंग पर्स दो मोबाईल सहित देशी तमँचा कारतूस सहित एक बाइक बरामद की है, वहीँ दोनों अभियुक्तों को विभिन्न धाराओं मेँ जेल भेजा है
Follow Samachar24