Loading...

राया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 29 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Gargachary Times 4 November 2026, 20:42 52 views
Mathura
राया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 29 वाहन चालकों पर कार्रवाई
यातायात माह के तहत राया थाना पुलिस ने बुधवार को बल्देव तिराहे स्थित पुलिस चौकी के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान बिना हेलमेट तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने और तेज गति से वाहन दौड़ाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई चेकिंग के दौरान जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले कुछ वाहनों को पुलिस ने जब्त किया, जबकि कुल 29 वाहनों के चालान किए गए पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए कुछ बाइक चालक रास्ता बदलकर निकल गए एसएसआई उमेश कुमार के निर्देशन में चले अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया एसएसआई उमेश कुमार ने बताया कि यातायात माह के दौरान लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी रहेगी
Follow Samachar24