शुक्रवार को युवा सम्मेलन में आएंगे मुख्यमंत्री, शाम को मयूर नृत्य, रात को होगा कवि सम्मेलन
Gargachary Times
17 September 2025, 21:22
293 views
Mathura
दीनदयाल धाम में गुरुवार से कलश यात्रा और हवन के साथ चार दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला का शुभारंभ होगा। पहले दिन रंगोली प्रतियोगिता, प्रदर्शनी शुभारंभ, रंगमंचीय कार्यक्रम और रसिया दंगल का आयोजन का आयोजन होगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विराट युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
गुरुवार सुबह सात बजे मेला शुभारंभ के मौके पर कलश यात्रा निकलेगी, जिसमें 108 महिलाएं शामिल होंगी। सुबह आठ बजे हवन होगा, जबकि 10 बजे विभिन्न स्कूलों की छात्राएं रंगोली सजाएंगी। दोपहर तीन बजे विहिप के महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। शाम पांच बजे से विद्या मंदिर के विद्यार्थी रगमंचीय कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति की अलख जगाएंगे। रात 10 बजे से पंडाल में रसिया दंगल का मुकाबला होगा। राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि रसिया का मुकाबला बीके मधुआ राया और खिच्चो अखाड़ा विजेंद्र शर्मा हाथरस के मध्य होगा।
-
सुंदरकांड से गूंजा परिसर -
केसरिया रंग से सजा मेला परिसर बुधवार शाम होते ही सुंदरकांड से गूंज उठा। संगीतमय सुंदर कांड पर श्रद्धालु झूमते रहे। भजनों की प्रस्तुति पर समूचा मेला पुलकित होता रहा। कार्यक्रम संयोजक अशोक शर्मा, महीपाल सिंह, राजदर्शन पचौरी और सम्राट चौधरी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में मेला समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
रिझाएंगे तृप्ति के भजन, लुभाएगा बमरसिया
-दीनदयाल मेला में चार दिन झलकेगी ब्रज की संस्कृति और बिखरेगी भजनों की धुन, गूंजेगी शंख की ध्वनि
फरहः
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में चार दिन ब्रज की संस्कृति झलकेगी। भजनों की गूंज पर मेला खिलखिलाएगा। शंख की ध्वनि से परिसर गूंजेगा। ब्रज के लोक नृत्य, चरकुला, मयूर नृत्य और लोकगीत भी लुभाएंगे। प्रयागराज की गायिका तृप्ति के भजनों पर श्रोता सुध-बुध खोते दिखेंगे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सोहनलाल शर्मा, महामंत्री मनीष अग्रवाल और कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि आज प्रदर्शनी उद्घाटन के समय भजन गायन और बम रसिया की प्रस्तुति होगी। मुख्य पंडाल में राजेश शर्मा शंख वादन करेंगे, जबकि झांसी के सुरेंद्र सिंह राई लोक नृत्य से दर्शकों को रिझाएंगे।
पदाधिकारियों ने बताया 19 सितंबर को मुख्य पंडाल में आगरा के कलाकार महावीर चाहर भगत गायन की प्रस्तुति करेंगे। स्मारक परिसर में बम रसिया और शंख वादन का आयोजन किया जाएगा। शाम पांच बजे मुख्य पंडाल में ब्रज के लोक नृत्य की प्रस्तुति नीतू रावत और चरकुला मयूर नृत्य की प्रस्तुति शिव प्रसाद गुप्ता करेंगे। 20 सितंबर को मुख्य पंडाल में लोकगीत प्रस्तुत होंगे। लखनऊ की कलाकार रंजना रचित मिश्रा इस कार्यक्रम को प्रस्तुत करेंगी। शाम को डांडिया नृत्य गायन म्यूजिकल बैंड तनिष्का जैन की ओर से प्रस्तुत किया जाएगा।
पदाधिकारियों के अनुसार, मेला समापन पर शाम पांच बजे पंडित दीनदयाल जी पर आधारित नाटक का मंचन होगा, जबकि शाम सात बजे से प्रयागराज की भजन गायिका तृप्ति शाक्या भजन गायन प्रस्तुत करेंगी। मेला समिति ने लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव के मौके पर शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री के आने के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कार्यकर्ता व अधिकारी दिनभर व्यवस्थाओं में जुटे रहे, इस मौके पर दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल जी मेला के कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक ,मेला मंत्री मनीष अग्रवाल, भाजपा नेता सह मंत्री महिपाल सिंह, सतपाल चौधरी, पारस ठाकुर ,अजय कुमार, राजदर्शन पचौरी ,दिनेश गौड़, योगेश यावा, बृजेंद्र नागर