Loading...

अंधाधुंध खादो का प्रयोग ना करें किसान: ए आर कोऑपरेटिव

Gargachary Times 17 September 2025, 21:23 177 views
Firozabad
अंधाधुंध खादो का प्रयोग ना करें किसान: ए आर कोऑपरेटिव
अंधाधुंध खादों का प्रयोग ना करें किसान,ए आर कोऑपरेटिव। किसानों के द्वारा आवश्यकता से अधिक रासायनिक खादों के प्रयोग से मिट्टी का स्वास्थ्य खराब हो रहा है अतः किसानों को इसका संतुलित प्रयोग करना चाहिए उपरोक्त बात सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सतीश कुमार द्वारा हाथवंत ब्लॉक के कनवारा में इफको द्वारा आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक मनोज मौर्य ने बताया की सभी किसान सहकारी समितियां के सदस्य 226 रुपया जमा कर बन सकते हैं और समिति से खाद और सस्ती दर पर ऋण प्राप्त कर लाभ उठा सकते हैं। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार द्वारा बताया के अधिक खादों के प्रयोग से खेती में लागत बढ़ रही है और मिट्टी का स्वास्थ्य खराब हो रहा है किसान डीएपी की मात्रा आधी कर दें और नैनो डीएपी से बीज उपचार और छिड़काव कर अधिक उत्पादन ले सकते है।यह पर्यावरण हितैषी भी है और लागत में कमी ला सकते हैं ।किसान डीएपी एवं यूरिया का संतुलित मात्रा में प्रयोग करें। गोष्ठी में सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक विवेक कुमार , सहकारी समितियो के सचिव हृदेश,विमल कुमार,आदेश कुमार,उदय कुमार, महेंद्र सिंह,चंदन कुमार सहित भारी संख्या में किसानो ने भाग लिया। प्रधान राकेश कुमार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
Follow Samachar24