जिलाअधिकारी रमेश रंजन ने आत ग्राम विकास विभाग से संबंधित विभिन्न विभागो के विभिन्न कार्यो की समीक्षा
Gargachary Times
17 September 2025, 21:23
180 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने आज ग्राम विकास विभाग से संबंधित विभिन्न विभागों के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की, सर्वप्रथम उन्होंने आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा की, पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी मौके पर कचरा दिखाई दिया, तो सचिवों की निलंबन की कार्रवाई की जाएगी, जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पर बार-बार सफाई के लिए शिकायत आना बेहद शर्मनाक है, अक्सर यह देखा जा रहा है कि सचिव मौके पर नहीं जा रहे है जिससे शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है, जिलाधिकारी ने कहा कि जिन सचिवों के गांव में गंदगी दिखाई दी, उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने सचिव आदित्य मिश्रा, सचिव अमन प्रसाद, धर्मेंद्र, सुशील कटारिया, भूपेंद्र कुमार के आईजीआरएस के मामले के निस्तारण की स्थितियों को देखा,
जहां पर उन्हें यह देखने को मिला कि किसी भी सचिव ने न, तो फील्ड विजिट किया है और न ही शिकायतकर्ता को संतोषजनक उत्तर ही दिया है, उन्होंने कहा कि सचिव फील्ड विजिट करें और फील्ड विजिट करते हुए मौके पर अपना फोटो अवश्य अपलोड करें, अगर किसी की मौके पर फोटोग्राफ नहीं मिली तो चार्जशीट बनाकर उनके निलंबन की कार्रवाई की जाएगी, साथ ही उन्होंने आईजीआरएस निस्तारण के संबंध में सबसे खराब स्थिति पाए जाने पर मुख्यालय से संबंद्ध करने की बात कही, साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी पंचायत सहायकों का वेतन सही समय पर आहरित करें, जिससे उनके द्वारा किया गया कार्य प्रभावित न हो इसी तरह जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए उन सचिवों को चार्जशीट देने की बात कही, जिनका प्रदर्शन फार्मर रजिस्ट्री में सबसे खराब है, जबकि सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वाले सचिवों को प्रशस्ति पत्र देने की बात जिलाधिकारी ने कही, अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पंचायत सचिव आईजीआरएस के मामलों को गंभीरता से लें, स्थलीय निरीक्षण अवश्य करें, जन समस्याओं के निस्तारण हेतु पंचायत भवनों पर अवश्य बैठे, इस समय सेवा फखवाड़ा चल रहा है इसलिए सभी सचिव अपने-अपने गांव में साफ सफाई का समुचित प्रबंध करें, उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन समुचित तरीके से करें, कोई भी अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्वों को किसी अन्य पर न टाले, बल्कि स्वयं अपने दायित्वों का निर्वहन करें, इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी संगीता गौतम, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, उपनिदेशक कृषि सहित सभी पंचायत सचिव बैठक में उपस्थित रहे।