धनगर महासभा ने भंवर सिंह धनगर को टूंडला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाने की उठाई मांग
Gargachary Times
7 November 2026, 20:27
35 views
Firozabad
फिरोजावाद /टूंडला, 7 नवंबर। धनगर महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन प्रकाश लोधी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी विधानसभा चुनाव में भंवर सिंह धनगर एडवोकेट को टूंडला सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग करते हुए उन्हें आवेदन सौंपा।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि भंवर सिंह धनगर को पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने से समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलने के साथ ही क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी।आवेदन सौंपने के दौरान शेर सिंह राजपूत एडवोकेट, मनपाल सिंह बघेल एडवोकेट, दिनेश बघेल एडवोकेट, भोले शंकर धनगर, शिव सिंह धनगर, ठाकुरदास धनगर, नानक चंद धनगर एडवोकेट और राजवीर सिंह धनगर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।यह जानकारी धनगर महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं मानव अधिकार सर्वेक्षण के अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने दी।