Loading...

धनतेरस पर जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की गईं कॉपियां, शिक्षा के प्रति किया जागरूक

Gargachary Times 7 November 2026, 20:28 41 views
Firozabad
धनतेरस पर जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की गईं कॉपियां, शिक्षा के प्रति किया जागरूक
फिरोजाबाद। धनतेरस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत कुर्री कूपा, विकासखंड एवं जनपद फिरोजाबाद में जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपियां वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी पढ़ाई में सहयोग प्रदान करना रहा। इस अवसर पर जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपियां वितरित की गईं। साथ ही उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मदन गोपाल जी ने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति और संस्था को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बने। कार्यक्रम का आयोजन शुभचिंतक इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया, जिसमें आराध्या वेलफेयर एजुकेशन एंड एग्रीकल्चर फाउंडेशन का सहयोग रहा। इस दौरान ग्राम प्रधान पूरन सिंह, प्राचार्य धर्मेंद्र सिंह, पंचायती राज वालंटियर अजीत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ सामाजिक सहयोग और सेवा का संदेश दिया गया।
Follow Samachar24