डीएम एसएसपी ने पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण
Gargachary Times
7 November 2026, 20:29
44 views
Mathura
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा।
दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में शनिवार को डीएम और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने गोविन्द नगर क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान में लगाई गई पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पटाखा दुकानों पर सुरक्षा मानकों की जांच की। साथ ही दुकानों पर उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों की स्थिति और उनकी कार्यशीलता को परखा। अधिकारियों ने पटाखा विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे अग्निशमन यंत्रों का सही तरीके से संचालन करना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल बचाव कार्य किया जा सके।
इसके अलावा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।