जिला अधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की उपास्थिति मे निपुण भारत मिशन एवं बेशिक शिक्षा के अन्तर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक
Gargachary Times
17 September 2025, 21:25
176 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की उपस्थिति में निपुण भारत मिशन एवं बेसिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक दिनांक 17 सितम्बर 2025 को अपरान्ह 4 बजे संपन्न हुई। सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय ने पेयरिंग से रिक्त स्कूलों में आंगनवाड़ी शिफ्टिंग की जानकारी खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं सीडीपीओ से ली गई, अभी भी 15 विद्यालय में शिफ्टिंग की कार्यवाही गतिमान होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को कल अनिवार्य रुप से शिफ्टिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत गतवर्ष का लक्ष्य पूर्ण करने हेतु 30 सितंबर 2025 को डेड लाइन देते हुए नामांकन कराए जाने के निर्देश दिए। जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों से प्रेरणा एप से निरीक्षण करने तथा उसमें पाई गई कमियों के निराकरण हेतु सुझाव भी मांगे गये, जो शिक्षक अच्छे नवाचार कर रहे है उनको अन्य विद्यालयों में लागू करने के साथ निपुण प्लस ऐप पर किए आकलन का स्टूडेंट वाइज डेटा एनालिसिस करने के निर्देश दिए गए। डीबीटी की पेंडेंसी को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। छात्र-छात्राओं के लर्निंग आउटकम्स में सुधार दिखना चाहिए। अन्य विभागीय बिंदुओं पर भी अपेक्षित प्रगति अर्जित किए जाने के निर्देश दिए गए