राया की सैनी कॉलोनी में वर्षों से जलभराव की समस्या, गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर लोग, गंदगी से किडनी से पीड़ित
Gargachary Times
10 November 2026, 20:18
4 views
Mathura
मथुरा। राया कस्बे की सैनी कॉलोनी में जलभराव की समस्या स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। कॉलोनी में लंबे समय से जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों पर गंदा पानी भरा रहता है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को रोजाना इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं, मोहल्ले में एक दम्पति किडनी की बीमारी से अश्वस्थ होने के चलते भारी असुविधाओं का सामना करते है वे बताते उन्हें उपचार और अन्य जरूरी कामों के लिए घर से बाहर निकलना पड़ता है। ऐसे में गंदगी और जलभराव के बीच से गुजरना उनके लिए भी परेशानी का कारण बना हुआ है।पीड़ित दम्पति का कहना है जलभराब की समस्या का जल्द समाधान न हुआ तों वे घर से पलायन करने क़ो मजबूर होंगे
लंबे समय से बनी इस समस्या के चलते कॉलोनी के लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जलभराव के कारण मच्छरों के पनपने और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कई बार नगर पंचायत से लेकर जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री क़ो समस्या की ओर ध्यान दिलाने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
स्थानीय निवासियों ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि कॉलोनी में जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए और सड़क पर भरे गंदे पानी की समस्या का जल्द स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से निजात मिल सके।